- कैदी वार्ड में इलाजरत पूर्व विधायक से मुलाकात कर परिजनों से मिलने पहुँचे घर
सासाराम। दंगा मामले में सासाराम जेल में बंद बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद से मुलाकात करने आज बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी सासाराम पहुँचे। इस दौरान सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत विधायक से मुलाकात करने सुशील मोदी सदर अस्पताल पहुँचे। जहाँ उन्होंने जवाहर प्रसाद से मुलाकात कर स्वास्थ की जानकारी लिया। बता दें कि 31 मार्च 2023 को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हुए आपसी झड़प और दंगा भड़काने के मामले में 28 अप्रैल को सासाराम की पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी भी जेल में मिलने सासाराम पहुँचे थे। लेकिन जेल प्रशासन ने उनको पूर्व विधायक से मिलने नही दिया। उसके बाद बुधवार बीजेपी के बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमारी मोदी पहुँचे थे। परंतु मंगलवार को पूर्व विधायक की तबियत खराव होने पर उन्हें जेल प्रशासन ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहाँ सुशील कुमार मोदी ने मुलाकात किया। पूर्व विधायक से मुलाकात करने के बाद सुशील मोदी पूर्व विधायाक के आवास पहुँचे और परिजनों का भी हालचाल जाना। परिजनों से मुलाकात कर उनलोगों को बताया कि उनकी हालत ठीक है सिर्फ सर्दी, खांसी बुखार हुआ है। एक हप्ते में ठीक हो जाएंगे। वही परिजनों ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनसे मिलने नही देती है। जब उनकी तबियत बिगड़ी तब जाकर सदर अस्पताल में मुलाकात करने का मौका मिला। परिजनों ने बताया कि पिछले 18 दिनों में एक भी दिन उनसे मुलाकात नही करने दिया गया।
पूर्व विधायक को फसाने में RJD-JDU की साजिश
पूर्व विधायाक से मुलाकात कर सासाराम परिसदन में एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी के नेताओं ने पूरी प्लानिंग के साथ भारतीय जनता पार्टी के लोगो को दंगा मामले में फंसा रही है और दंगा मामले में भाजपा को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है और इस साजिश के मास्टरमाइंड खुद नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि दंगा के दिन से ही जवाहर प्रसाद पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शांति व्यवस्था कायम कर रहे थे, परंतु दंगा के लगभग एक महीना बाद आधी रात को उनके घर से उनकी गिरफ्तारी करना यह दर्शाता है कि नीतीश कुमार के इशारे पर सारा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब जवाहर प्रसाद अपने घर में ही मौजूद हैं और पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं तो फिर क्या जरूरत थी आधी रात को उनके घर पहुंच कर उनकी गिरफ्तारी करना। श्री मोदी ने कहा कि उनके परिजनों से मुलाकात करके जानकारी मिला की जेल में बंद पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद से उनके परिजनों को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। श्री मोदी ने कहा कि पूरे मामले में सिर्फ एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। इससे यही साबित हो रहा है कि सारा काम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर हो रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सासाराम में दंगा भड़काने में राजद और जदयू का ही हाथ है और उस दंगे को बीजेपी के मत्थे मढ़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी प्लानिंग के साथ भारतीय जनता पार्टी के लोगों को दंगा के मामले में फंसाया जा रहा है। मौके पर बिहार विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह, विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, विधान पार्षद संतोष सिंह, जिला महामंत्री विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, अशोक शाह, जिला उपाध्यक्ष मंगलानंद पाठक, रेखा नागमणी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी ई पुलकित सिंह, संध्या श्रीवास्तव, सत्यनारायण पासवान, शशि भूषण प्रसाद, रामायण पासवान, नंदजी गुप्ता, संजय कश्यप, दीपक श्रीवास्तव शामिल थे।