नौहट्टा/रोहतास। प्रखंड क्षेत्र में सुहागिनों ने शुक्रवार को अपने पति की लंबी आयु के लिए बट सावित्री व्रत को रखा। सुबह से प्रत्येक गांव में महिलाएं बट बृक्ष के निचे पूजा अर्चना करते नजर आयी। रोहतास प्रखंड पूर्व प्रमुख दिव्या भारती, मुखिया अनुराधा देवी, मुखिया संजूदेवी, सरपंच किरण देवी, नौहट्टा में प्रमुख रानी देवी सरपंच प्रभा देवी, मुखिया सुनीता देवी, सहित अन्य हजारों सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजा अर्चना कर अपने अपने पति की दीर्घायु होने की कामना किया। वट बृक्ष पूजा के बाद महिलाओं ने आचार्यो से कथा का श्रवण किया। बताया गया कि यह पर्व सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु , पुत्र प्राप्ति हेतु रखती हैं।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, सावित्री ने बरगद के पेड़ के नीचे अपने मृत पति के जीवन को वापस लाया। यमराज को अपने पुण्य धर्म से प्रसन्न करके आशीर्वाद प्राप्त किया था। यही कारण है कि वट सावित्री व्रत पर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इसके अलावा संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत लाभकारी माना जाता है। वही दारानगर बट बृक्ष के नीचे कथा वाच रहे पंडित बिनय पाठक ने बताया सौभाग्यवती महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सभी प्रकार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. इस दिन महिलाएं व्रत रखकर वट वृक्ष के पास जाकर धूप, दीप नैवेद्य आदि से पूजा करती हैं।