रोहतास : संझौली थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में अंधविश्वास में एक ओझा की टांगी से मार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक सुसाड़ी गांव के सवरू सूपा का पुत्र 45 वर्षीय संजय डोम बताया जाता है। मामले में पुलिस ने आरोपी मृतक के चचेरे भाई और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक संजय डोम झाड़-फूंक का काम करता था। जो बसउरा गांव में अपने चाचा छोटन राम के यहां झाड़-फूंक करने गया था। छोटन राम के बेटे कृष्णा राम की बेटी बीमार थी, उसकी झाड़-फूंक संजय कर रहा था। इसी बीच लड़की के दादा छोटन डोमन और पिता कृष्णा डोम पहुंच गया। संजय को देखकर दोनों गुस्से में आ गया हंगामा करने लगे। छोटन दोनों के हाथ में धारदार हथियार गड़ासा था।
उसी से उसने संजय के सिर और गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन बुरी तरीके से कट गया और मौके पर ही संजय ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर संझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने हत्या और तंत्र मंत्र के कई साक्ष्य बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संजय डोम ने अपनी तंत्र विद्या से पहले ही एक लड़की को मार डाला था। फिर उसका भूत परिवार की दूसरी बेटी पर भेज दिया। वह उनके परिवार को भूत से परेशान करवा रहा था। गुस्से में उसे काट दिया। इस मामले में रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने कहा कि हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसे पूछताछ कर ज्यादा जानकारी जुटा रही है।