पटना। पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का आज सफल ट्रायल रन शुरू हो गया। पटना से यह ट्रेन आज सुबह 6:55 पर रांची के लिए रवाना हुई। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। पटना से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन 1:20 पर रांची पहुंची। बता दें कि पटना से रांची के बीच कुल 6 स्टेशनों पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव होगा जिसमें पटना, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में इस ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया है।
पटना से रांची के बीच चलने वाली नई ट्रेन की नियमित शुरुआत किस दिन होगी फिलहाल अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि ट्रायल को लेकर पहले ही तारीख एवं समय का ऐलान कर दिया गया था। बता दें कि पटना से खुलने के बाद यह ट्रेन 6 घंटा 5 मिनट पर रांची की दूरी तय करेगी। पटना से ट्रेन आज सुबह 6:55 पर पटना जंक्शन से रवाना हुई, फिर 8:20 पर गया पहुंची। 10 मिनट के ठहराव के बाद 11:30 पर बरकाकाना रूकी, जहां 5 मिनट के बाद ट्रेन आगे रवाना हो गई। दोपहर 12:40 पर रांची पहुंच गई। वहां से दोपहर 2:20 पर पटना के लिए ट्रेन रवाना हुई जो बरकाकाना, गया होते हुए रात्रि 8:25 पर पटना जंक्शन पहुंचेगी।