सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के पश्चिमी छोर स्थित बेदा नहर में मंगलवार शाम लड़का-लड़की का नहर में कूदने का मामला प्रकाश में आया है। नहर में तेज बहाव होने के कारण दोनो के बह जाने की बात सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले लड़की नहर में कूदी, फिर लड़की को बचाने के लिए उसके पीछे लड़का ने नहर में छलांग लगा दी। उसके बाद दोनों नहर के पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना की तत्काल सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 पर दिया गया जिसके बाद पुलिस पहुंची। थाने को भी सूचना दी गई।
नहर के किनारे ही लड़के-लड़की का चप्पल पड़ा हुआ पाया गया है। फिलफल अभी तक लड़का-लड़की की किसी भी प्रकार की पहचान नहीं हो सकी है। ना ही दोनों में से किसी के परिजन सामने आए हैं। बता दें की जब लड़के ने छलांग लगाते हुए घटना के समय रास्ते से गुजर रही एक महिला की नज़र पड़ी। दोनो को डूबते हुए देख महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुँचे। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। खबर लिखें जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। वही घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट के तौर पर सदर सीओ को तैनात किया गया है।