नासरीगंज।। स्थानीय प्रखण्ड के अतिमीगंज स्थित बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा निबंधित श्री ठाकुर जी लक्ष्मी नारायण मंदिर अतिमीगंज की नई कमिटी का गठन एवं उसकी संपत्ति की नीलामी बोली लगाकर सीओ सह मन्दिर के पदेन अध्यक्ष व सदस्य थानाध्यक्ष सुधीर कुमार की उपस्थिति में शुक्रवार को शांतिपूर्ण रूप से हुआ। इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि उक्त मंदिर बिहार धर्मिक न्यास अधिनियम 1950 की धारा 34 के अंतर्गत निबन्धित है। उक्त मन्दिर परिसर 4 बीघा में, और कृषि योग्य भूमि 12 बिघा मिलाकर कुल 16 बिघा में मन्दिर परिसर है। जिसके कमिटी का गठन किया गया है और अध्यक्ष के अलावा ग्रामीण त्रिलोकीनाथ तिवारी को उपाध्यक्ष, थानाध्यक्ष, सदस्य समेत आठ ग्रामीणों को सदस्य बनाया गया है। साथ ही उसकी संपति की नीलामी भी की गई। कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती कराने से ज्ञात हुआ कि मन्दिर को दो लाख 13 हजार सात सौ की आय होगी। जिसको ले बोली लगाई गई और सबसे अधिक बोली लगाने वाले को उसका अधिकार एक वर्ष के लिए सौंपा गया।
सबसे बोली लगाने वालों में भोला सिंह ने 8 बिघा एक लाख इकतालीस हजार में,पुनः उसी व्यक्ति ने डेढ़ बिघा 29 हजार में,पूर्व मुखिया शुभम उर्फ मंटू तिवारी ने पौने दो बीघा 35 हजार में और एक अन्य जमाल पुर निवासी व्यक्ति ने 61 मन धान मनी बटईया पर प्राप्त करेंगें। आज की नीलामी से डेढ़ लाख की राशि प्राप्त हुई है। शेष राशि सभी को शनिवार(कल) तक जमा करने को कहा गया है ऐसा नहीं करने वाले कि बोली को निरस्त कर अगली बोली लगाई जायेगी। बताते चलें कि काफी दिनों से इसकी कमिटी का गठन नहीं होने को ले ग्रामीणों के दो गुटों में विवाद अंदर ही अंदर पनप रहा था जो आज की कार्रवाई के बाद सम्पन्न हो गया। उक्त कमिटी के गठन से ग्रामीणों में हर्ष व शांति वयाप्त है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।