करगहर। अररूआ पंचायत के अकोढ़ी गांव मे पैक्स अध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के पैक्स गोदाम पर शनिवार को जदयू के पूर्व मंत्री श्री भगवान कुशवाहा पहुँचें, जहाँ पैक्स अध्यक्ष अमर प्रसाद सहित उपस्थित कार्यकर्ताओ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मंत्री को अमर प्रसाद सिंह ने अंगवस्त्र व पुष्प हार देकर सम्मानित किया। वही जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जदयू मनोज कुमार सहित कई अन्य लोगों को भी अंगवस्त्र व पुष्प हार देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यकर्ताओ से संवाद करते हुए मौजूद श्री कुशवाहा के द्वारा उपस्थित सभी लोगो का आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पैक्स अध्यक्ष अमर बाबू से मुलाकात सराहनीय रहता है। इनके द्वारा मान- सम्मान, प्रतिष्ठा मे कोई कसर नही छूटता। मानवता मे पार्टी से हटकर एक अपना अलग छवि बनता है जिसका हमे जीवन के जेहन मे उतारना चाहिए।
वही जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने इस औपचारिक मुलाकात को सराहनीय बताया। स्वागत कर्ता अररूआ पैक्स अध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने कहा कि आपस मे भाईचारे जैसा हमेशा माहौल रहा है, जिसे जेहन से मिटाया नही जा सकता । अलग -अलग पार्टी की अलग मंतव्य हो सकता है परंतु इंसानियत का एक ही वसूल है मान -सम्मान । इस औपचारिक मुलाकात के मौके पर शिवन मुखिया प्रतिनिधी मुकेश कुमार पिन्टू , सरोज कुशवाहा, दीपक रंजन वर्मा, नथुनी कुशवाहा, अरविंद सिंह, रविंद्र सिंह (अरंग) विरेन्द्र सिंह (अरंग ) पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद सिंह , रामाकांत सिंह, उमेश यादव, प्रमोद कुमार सिंह, लक्ष्मण यादव , रवि गुप्ता, विरेन्द्र सेठ, रोहित राजपूत सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।