- सभा में सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी को लेकर उठी मांग
सासाराम। स्थानीय गौरक्षणी स्थित महावीर स्थान के समीप उत्सव मंडप परिसर में रविवार को माली( मालाकार) कल्याण समिति के तत्वाधान में रोहतास जिला माली (मालाकार) कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के चर्चित होम्योपैथ चिकित्सक डॉक्टर संत प्रसाद के ने किया। जबकि संचालन पत्रकार व शिक्षक संतोष भंडारी ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले एवं प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के तैलचित्र पर उपस्थित सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माली (मालाकार) कल्याण समिति के संस्थापक प्रेम प्रकाश मालाकार ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन का होना बेहद जरूरी है।समाज के आर्थिक,सामाजिक,शैक्षिक एवं राजनीतिक विकास के लिए माली मालाकार के लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को संगठन की मजबूती का आह्वान किया।
वहीं जेपी सेनानी एवं माली मालाकार कल्याण समिति के संरक्षक अशोक आजाद ने कहा समाज के लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।सामाजिक एकता से ही हमें हमारा प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।उन्होंने शिक्षा पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। समिति के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय मालाकार ने उपस्थित सदस्यों से संगठन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है।अगर हम सभी संगठित होंगे तभी समाज को मुख्यधारा में उचित अधिकार मिल सकेगा। सभा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बैजनाथ मालाकार, रामाधीन प्रसाद माली, संतोष माली अधिवक्ता जयराम प्रसाद, उपेंद्र माली, बिहारी माली, संजय माली, पप्पू माली, त्रिलोकी मालाकार, दिनेश माली, बालाजी मालाकार, महेंद्र माली, गौरी शंकर, बृजनंदन सैनी, ओमप्रकाश, कन्हैया माली, रामबाबू माली आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर रोहतास जिला के विभिन्न प्रखंड से आए माली मालाकार समिति के कई सदस्य मौजूद थे।