सासाराम। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करने पर आजादी का अमृत काल पूर्ण करते हुए सोमवार को भाजपा रोहतास द्वारा जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवशी की अध्यक्षता में व विभाजन विभिषिका कार्यक्रम के प्रभारी एवं जिलाउपाध्यक्ष विवेक सिंह के संचालन में एक होटल के सभागार में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर के लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिवेश राम ने कहा की हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता पूर्व के उन बलिदानियों को स्मरण करने के लिए विभिषिका विभाजन दिवस मनाये जाने की परंपरा आरंभ की। उन्होंने कहा की एक ऐसे प्रधानमंत्री जो आजादी के पूर्व 1946 में बनी अंतरिम सरकार का अंग्रेजों द्वारा बनाए गये प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षा और स्वार्थ के कारण स्वतंत्रता प्राप्ति के एक दिन पूर्व भारत को विभाजन का सामना करना पड़ा जिसका खामियाजा निरपराध, निर्दोष पाकिस्तान के हिस्से में पड़नेवाले हिंंदुओं और उनकी बेटी-बहुओं को भुगतना पड़ा।
उन्होंने कहा कि ऑन रिकॉर्ड 06 लाख लोगों की हत्या एवं लाखों महिलाओं को अमानवीय हत्या व बलात्कार का दंश झेलना पड़ा।
वही सासाराम सांसद छेदी पासवान ने कहा कि भारत के विभाजन से केवल दो परिवारों को फायदा हुआ उसमें एक जिन्ना एवं एक नेहरू परिवार है बाकी सभी भारतीयों को केवल क्षति हुई। उन्होंने कहा कि उसी कॉंग्रेसी सरकार का आंकड़ा है की 01.5 करोड़ लोग विस्थापित हुए एवं 06 लाख लोगों की हत्याएं हुईं। यह जो बंटवारे के उपरांत जो आजादी मिली वह एक बहुत बड़ी मानवता के कीमत पर मिली है। प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि विभाजन विभिषिका की स्मृति को आज के युवाओं के समक्ष लाना आवश्यक है जिससे युवा समझ सकें की आजादी कितने बलिदान के बाद मिली है, जिससे युवा भारत के निर्माण में सहयोग कर अपने पूर्वजों को समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान कर श्रद्दांजलि निवेदित कर सकें।
पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा की विभाजन के समय पाकिस्तान में जो हिंदुओं की आबादी 21परसेंट थी वह आज डेढ़,दो परसेंट हो गयी है।विधानपार्षद संतोष सिंह ने कहा हमारे प्रधानमंत्री ने भारतीय नागरिकों की राष्ट्रीय भावना को उत्प्रेरित करने के लिए कई, सकारात्मक परंपरा की नींव रखी है,जिसमें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा एवं घर-घर तिरंगा का कार्यक्रम की परंपरा है। सभा के समारोप जिलामहामंत्रि अशोक साह के धन्यवाद ज्ञपित करने से हुआ। सभा में प्रमुखतःजिला महामंत्री विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, अशोक शाह, विवेक सिंह, पंकज सिंह,मंगलानंद पाठक प्रमोद कुशवाहा, रेखा नागमणी, अरुण पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी ई.पुलकित सिंह, जिला मंत्री रामायण पासवान,रेशमा पटेल, संध्या श्रीवास्तव, जितेन्द्र राम,अभिषेक तिवारी, नवीनचंद शाह, डॉ.शरत् चंद्र संतोष,बंटी रॉय,पूर्व प्रमूख राम कुमारी देवी,इंद्रदेव कुशवाहा,नगर अध्यक्ष संदीप सोनी, शिवनाथ चौधरी, सरताज हुसैन, सरदार सूचित सिंह, प्रकाश गोस्वामी बबल कश्यप, भोला कुमार,सत्यनारायण पासवान, सुधीर सिंह, रामाश्रय राम , अजीत सिंह, विनोद सिंह,बंशी सेठ,बृजनंदन कुशवाहा, संजय तिवारी, छोटेलाल सोनी,लालबाबू गुप्ता, अशोक सोनी, केशो सोनी, समेत सैंकड़ों लोग शामिल थे।