सासाराम : रोहतास जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए “मिशन शक्ति” नाम से एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद वहां मौजूद लोगों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों को बताते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिला सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण से संबंधित है। यह योजना महिलाओं को उनके सम्पूर्ण जीवन चक्र को प्रभावित करने वाले मुद्दोपर विचार करने तथा उनके प्रति दृष्टिकोण में परिवर्तन से संबंधित है। इस योजना के माध्यम से महिलाऍ कौशल तथा आर्थिक सशक्तिकरण के द्वारा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगी। मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य विकलांग, सामाजिक, आर्थिक रूप से वंचितऔर कमजोर समूहों सहित सभी महिलाओं और लड़कियों को उनके समग्र विकास केलिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सेवाओं की जानकारी के साथ देखभल और सुरक्षाप्रदान करना है।
बता दें की मिशन शक्ति के अंदर दो उपयोजनाएँ संचिालित हैं जिसमे पहला संबल उप-योजना- जो योजना महिला के सुरक्षा के लिए है तथा दूसरा समार्थ्य उप-योजना- जो महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित है।महिला एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण केलिए हब (HUB) की स्थापना की गई है। हब (HUB) महिलाओं को उनके सशक्तिकरणऔर विकास के लिए विभिन्न संस्थागत और योजनाबद्ध ढांचे में मार्गदर्शन के लिए कार्यकरेगी जिसमें स्वास्थ्य सेवा, गुणवत्तपूर्ण शिक्षा और व्यावसायिक परामर्श / प्रशिक्षण, वित्तीयसमावेशन, उद्यमिता विकास इत्यादि शामिल है। इसके अतिरिक्त हब (HUB) द्वारा जिलास्तर पर महिलाओं लिए बनी योजनाओं एवं कार्यक्रमों में अन्तर क्षेत्रीय अभिसरणकी सुविधा प्रदान की जायेगी। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रोहतास, सिविल सर्जन, रोहतास, डीपीओ आई०सी०डी०एस० एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित हुये।