चेनारी। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर चेनारी प्रखंड में शान से लहराया तिरंगारोहतास जिला के चेनारी प्रखंड में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पुरे प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान के साथ फहराया गया।साथ हीं घरों पर भी तिरंगा शान से लहराता रहा।प्रखंड परिसर में 8:20 बजे मीरा देवी प्रमुख के द्वारा और 9:40 बजे थाना परिसर में थानाध्यक्ष शंभू कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वाही प्रखंड के विभिन्न विभागों के साथ साथ सरकारी स्कूलों एवं निजी स्कूलों में भी 15 अगस्त के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया।
चेनारी मे सौ फीट का विशाल ध्वज यात्रा निकाला गया
रोहतास जिला के चेनारी में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इंदिरा चौक पर चेनारी के यूवाओं के द्वारा सौ फिट का विशाल ध्वज (तिरंगा) यात्रा निकाला गया, और पूरे बाजार में भ्रमण किया गया। पुलिस भी तिरंगा यात्रा के साथ काफी मुस्तैद दिखे। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। भोला शर्मा (ठाकुर भोला),राज कुमार गुप्ता, संजीव मेहता , शानू गुप्ता,मदन गुप्ता , संदीप सोनी धीरज जायसवाल, हर्षित राज ,कन्हैया शर्मा(समाजसेवी), सुधांशु गुप्ता, नीरज जयसवाल,पवन गोस्वामी , श्रवण गुप्ता, कृष्णमुरारी जयसवाल,धीरज गुप्ता,नागेन्द्र गुप्ता, उज्जवल सिंह, राहुल गुप्ता के अलावा अन्य बहुत सारे लोग मौजूद थे।