बक्सर। भारत सरकार के पुर्व नौकरशाह सह भाजपा नेता एपी पाठक वाल्मिकी नगर लोकसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान में है। इस अवसर पर वो लोगों से “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत सभी को अपने घर तिरंगा झंडा फहराने को प्रेरित करते रहें है। साथ ही “मेरा देश मेरी माटी”अभियान के अन्तर्गत उन्होंने वाल्मिकी नगर लोकसभा के अन्तर्गत खतौरी चौक पे कांवरियों की सेवा सुश्रुषा किया। इस दौरान भाजपा नेता एपी पाठक ने कांवरियों के पैर भी धोए। कांवरियों की सेवा को भाजपा नेता ने” मेरा देश मेरी माटी ” अभियान से जोड़ते हुए कहा कि इससे उनको अध्यात्मिक बल मिलता है और भाजपा नेता एपी पाठक ने कहा कि यह हमारे देश की संस्कृति है और यहीं सद्भाव हमारे देश की परंपरा है जिसको हमारे देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री मोदी जी आगे बढ़ा रहें है जिससे समाज एक बेहतर और सशक्त होगा। क्योंकि बेहतर और सशक्त समाज ही हमारे देश की पहचान है और भविष्य में यह धरोहर के रूप में काम करेगी।
साथ ही भाजपा नेता ने इसे राष्ट्रवाद और शांतिवाद से जोड़ते हुए कहा कि जब व्यक्ति एक रूप जो पहचान बन जाती है का सेवा करता है तो इससे राष्ट्र में अच्छी संदेश जाती है और इससे सभी धर्मों को मानने वालों में आपसी प्रेम रहता हैं जिससे समाज में आपसी प्रेम रहता हैं।उक्त कार्यक्रम भाजपा नेता एपी पाठक ने अपने बाबु धाम ट्रस्ट और भाजपा के बैनर तले किया।यह सर्वविदित है कि भाजपा नेता हर साल सावन के पवित्र महीने में कांवरियों की सेवा करते रहें हैं।हालांकि बाबु धाम ट्रस्ट वर्षों से यह कार्यक्रम करते रहा हैं परन्तु इस वर्ष यह कार्यक्रम एपी पाठक ने मेरा देश मेरा माटी अभियान के अंतर्गत भाजपा के बैनर तले किया।