पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में एक महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटका पाया गया। घटना हाट थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी मोहल्ले की बताई जाती है। वही महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटके पाए जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मची हुई है। महिला कांस्टेबल 33 वर्षीय नीतू राय बताई जाती है। नीतू राय ने 15 दिन पूर्व ही बतौर रीडर ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय में पदस्थापित हुई थी। इसके पूर्व नीतू क्राइम सेक्शन में पोस्टेड थीं। बुधवार की सुबह नीतू के साथ काम करने वाली महिला सिपाही जब उनके घर पहुची तो दरवाजा बंद पाया और अंदर से बदबू आ रही थी। इसकी तत्काल सूचना उन्होंने पुलिस को दिया। पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश की तो नीतू पंखा के सहारे फंदे से लटकी पाई गई। मिली जानकारी के अनुसार नीतू के पति भी पुलिस विभाग में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के पश्चात वर्ष 2013 में नीतू राय को अनुकंपा पर महिला कांस्टेबल के पद पर बहाली हुई थी। वो हाट थाना क्षेत्र के एक निजी मकान में किराए पर रहती थी।
जानकारी के अनुसार नीतू 17 अगस्त से ही ड्यूटी पर नही जा रही थी। 19 अगस्त को उन्होंने अंतिम बार अपने परिजनों से बात किया था। 5- 6 दिनों से ड्यूटी नही आने पर नीतू की महिला सहकर्मी ने कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया तब महिला सहकर्मी नीतू के किराए के मकान पर पहुँची तो अंदर से दरवाजा बंद पाया। और अंदर से अजीब तरह की बदबू आ रही थी। महिला सहकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दिया। सूचना पर पहुँची एफएसएल की टीम और पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो नीतू पंखे के सहारे फंदे से लटकी पाई गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस को अभी कोई पुख़्ता जानकारी हाथ नही लगी है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।