सासाराम। अत्यंत पिछड़ा चेतना मंच के द्वारा शनिवार को बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर भीम सिंह का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुँचे भीम सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए भीम सिंह कहा कि पार्टी का एक कार्यकर्ता हो या फिर नेता जो मान सम्मान भारतीय जनता पार्टी में मिलती है वो किसी भी पार्टी में नही मिलती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी है और यह पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकों को गांव – गांव तक पहुंचाया और गांव के निचले स्तर तक के लोगों को भी बैंक के माध्यम से जोड़ दिया। उन्होंने बताया कि देश में आज 50 करोड़ से अधिक जनधन खाता खुल चुका है और लोग इस खाते से लाभान्वित हो रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को दी जाने वाली आवास में भी बदलाव करते हुए पहले से बेहतर आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही साथ गरीबों के लिए जो योजनाएं हैं वह उन लोगों तक सीधे पहुंच रही है। उन्होंने कहा किसान का पैसा सीधे उनके खाते में पहुंच रहा है। श्रीं सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सरकार में बिचौलिए पूरी तरह से समाप्त हो चुके है। इसलिए देश की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
डॉक्टर सिंह ने भाजपा के प्रांतीय राष्ट्रीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 8 वर्षों से भाजपा के एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। डॉक्टर सिंह ने लालू प्रसाद पर अति पिछड़ों को ठगने और नीतीश कुमार पर इन जातियों के साथ दगाबाजी करने का आरोप लगाया। डॉक्टर सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में यदि कोई व्यक्ति अति पिछड़ों का हितैषी है तो वह है प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी। यदि कोई पार्टी शुभचिंतक है तो वह है भारतीय जनता पार्टी। डॉक्टर सिंह ने केंद्र सरकार के द्वारा अत्यंत पिछड़ा वंचित समाज के लोगों के किए गए कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत के चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर चंद्रवंशी एवं संचालन शरद चंद संतोष ने किया, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीनचंद्र साह, रमेश चौहान, पूर्व प्रमुख राम कुमारी देवी, अधिवक्ता दीपक श्रीवास्तव, सत्यनारायण पासवान, अजय चौहान, योगेंद्र कुशवाहा, मनोज चंदेल, सुनीता गुप्ता, बलवंत सिंह, अमित टीकाधारी, पंकज प्रताप मौर्य, कपिल सिंह, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार, संजीव मोहन, छोटू कुमार गुप्ता सहित अन्यलोग उपस्थित थे।