सासाराम। स्थानीय रौजा रोड (कंपनी सराय) स्थित पवित्र बंधन मैरेज हाल में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन (नई दिल्ली) के जिला इकाई रोहतास के महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख प्रज्ञा सिन्हा के नेतृत्व में शहर की महिलाओं ने सावन मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम, गीत संगीत के साथ साथ पारंपरिक कजरी गीत गा कर मनाया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुईं महिलाओ की काफी खुशी का माहोल था। प्रज्ञा सिन्हा ने इस अवसर को रेखांकित करते हुए कहा की आज भौतिकता के परिवेश में हमारी मौलिक संस्कृति नस्ट हो रही है, हम अपने पुरानी परंपरा को भूलते जा रहे है, अगर बीच बीच में हम इसे याद नहीं करेंगे तो आनेवाली पीढ़ियां कैसे इस बात को समझ पाएंगी। अतः जरूरी है की हम अपने अवसरों को नहीं भूले। इसी कारण आज हम सभी महिलाये मिलकर सावन मिलन कर रही है।
उपस्थित सभी महिलाओ ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया की प्रकृति के रिमझिम फुहारों के बीच सावन के गीत गाने का एक अलग आनंद है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी बहनों ने पुनः अपनी संस्कृति और परम्परा को जीवंत करने की एक कोशिश भर की है। यह कार्यक्रम काफी रोमांचित कर गया, भावनाएं रसासिक्त हो गई। आज महिला समानता दिवस होने के कारण महिलाओ ने घर और बाहर समाज में अपनी आधिकार और करतवयों के बारे में चर्चा किया। इस कार्यक्रम में पूनम अग्रवाल, कविता केजरीवाल, सीमा चमडिया अंजना, श्वेता, ममता कुमारी, नीतू, पूनम सोनी, शिल्पी, पूनम शोभा, संगीता, आरती तिवारी एवं अन्य महिलाएं भी मौजूद रही।