सासाराम। नगर पूजा समिति के अध्यक्ष सरदार मानिक सिंह ने सोमवार को नगर पूजा समिति के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। नगर पूजा समिति के अध्यक्ष सरदार मानिक सिंह ने अपना इस्तीफा नगर पूजा समिति के मुख्य संरक्षण व पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को सौंपा। बताते चलें कि वर्ष 1997 में नगर पूजा समिति की स्थापना कर सरदार मानिक सिंह को महामंत्री चुना गया था। उसके बाद वर्ष 2005 में पूजा समिति का निबंध कराया गया और इसी वर्ष सरदार मानिक सिंह को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तब से लेकर अब तक सरदार मानिक सिंह समिति के अध्यक्ष के पद पर स्थापित थे।
सरदार मानिक सिंह ने इस्तीफा पत्र जारी करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान नगर एवं आसपास के क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, शांति एवं आपसी भाईचारा बनी रहे इसके लिए हमेशा से प्रयत्नशील रहा हूं। इस कार्य में अपने अधिकारियों एवं सदस्यों के साथ साथ शहर की जनता के सहयोग से सफलता भी मिली। 27 वर्षों तक नगर पूजा समिति का अध्यक्ष के रूप में कार्य करने में संस्था के लोगों का भरपूर सहयोग मिलता रहा। परंतु उम्र का तकाजा को देखते हुए मैंने अब इस पद को छोड़ने का निर्णय लिया है। इसलिए मेरा त्यागपत्र स्वीकार करते हुए विधिवत समिति की नई कमेटी करने की कृपा की जाए।