सासाराम: सासाराम/ 09 अक्टूबर। 5 वर्ष से कम बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को 12 विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए चलाए जा रहे मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ। अभियान का शुरुआत सासाराम प्रखंड के दरीगांव स्थित महादलित बस्ती से किया गया। अभियान की शुरुआत सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी ने फीता काटकर गर्भवती महिला को टीकाकृत करते हुए अभियान का विधिवत शुरूआत किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी ने बताया कि 5 वर्ष से कम बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बच्चों को पोलियो ड्रॉप के साथ-साथ खसरा रूबेला सहित एक दर्जन जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है।
साथ ही साथ बच्चों के जन्म से पूर्व गर्भवती महिलाओं को भी कई तरह के टीके लगाए जाते हैं। साथ ही साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी सुरक्षित किया जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि यह अभियान 9 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसके तहत टीका से वंचित गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ 5 वर्ष से कम बच्चों को टीकाकृत किया जाएगा। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर आर की पी साहू, यूनिसेफ के एसएमसी असजद इकबाल सागर, वीसीसीएस मोहम्मद हाशिम, सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक प्रवीण कुमार सामुदायिक उत्प्रेरक ममता कुमारी, बीएमसी उमाशंकर, एएनएम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।