पटना: दुर्गापूजा को लेकर चारों तरफ लोगों की चहलकदमी थी। तभी भंडारा में प्रसाद बनाने के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग आग बुझाने के लिए इधर उधर दौड़ने लगे। पटना सिटी के मारूफगंज में सप्तमी के दिन दुर्गा पूजा के भंडारा में प्रसाद बनाने के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर से आग लग गयी।
आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की लपेट इतनी तेज थी कि वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। पूजा समिति के लोग और आसपास के स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस घटना में दो लोग झुलस गए हैं।