रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे फरसगांव, भानुप्रतापपुर और कवर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल इन सभाओं से चुनाव के लिए नई घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दुर्ग में पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगी।
बिलासपुर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भी 30 अक्टबूर को नामांकन पत्र जमा करेंगे। इसके पहले रैली निकलेगी। प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसमें भी शामिल होंगे। प्रियंका यहां पुलिस मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगी। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है।