दिल्ली: देश के मशहूर बिजनेसमैन और सहारा ग्रुप के चेयर परसन सुब्रत रॉय अब हमारे बीच नहीं रहे। बीती रात 75 साल की उम्र में सुब्रत रॉय का निधन हो गया है। हर कोई सुब्रत रॉय की मौत की खबर सुनकर हताश और हैरान नजर आ रहा है। इस बीच हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्म कलाकारों ने सुब्रत रॉय के देहांत पर शोक जताया है। जिसके चलते वह इस दिग्गज उद्योगपति को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। मंगलवार देर रात सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन हो गया। जैसे ही ये खबर सामने आई है, उसके बाद तमाम देशवासियों का दिल तोड़ गया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड भी सुब्रत रॉय की मौत की सूचना पाकर शोक में डूब गया। सुब्रत रॉय के देहांत को लेकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है।
इस ट्वीट में उन्होंने सुब्रत रॉय की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ”सहारा श्री सुब्रत रॉय के निधन की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा है। कई मौकों पर उनसे मुलाकात हुई, वह हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते थे। अपने जीवन में वह काफी दयालु और बड़े दिल वाले थे। ईश्वर आपकी आत्मा का शांति दे।” अनुपम के अलावा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराल ने सुब्रत रॉय की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा है- ”वह शख्स जिसने अपने संघर्षमय जीवन में कभी हार नहीं मानी, प्रिय सर आपको श्रद्धांजलि।” इतना ही नहीं फिल्ममेकर बोनी कपूर को देर रात सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है। इस तरह से कई और फिल्मी हस्तियों ने सहाराश्री ने निधन पर दुख जाहिर किया है।