सुपौल: सुपौल के सिमराही नगर पंचायत स्थित लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के मैदान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पूर्व आइसीएस छियांतर राय उर्फ महाशय जी की जन्म जयंती समारोह आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, हरि साहनी, क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा, सत्येंद्र राय भट्ट, जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, कार्यक्रम संयोजक रामकुमार राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैद्यनाथ प्रसाद भगत सहित सभी मंचासीन नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया।
समारोह को संबोधित करते बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि गजनी सिनेमा का जो हीरो था उसकी याददाश्त चली जाती थी। वही हाल वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री का है। जंगल राज का आगाज हो गया है। लॉ एंड आर्डर की बुरी स्थिति हो गई है। महादलित वर्ग को जिस तरह अपमानित किया, क्या महादलित समाज उसको भूल पाएगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोगों को नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को 11 गुना अधिक शराबी बना दिया। बोले पहली बार 2005 में जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो बिहार में 987 शराब की दुकानें थीं। 2016 में जब उन्होंने शराबबंदी की तो 11 हजार से अधिक दुकानें थीं। पहले दुकान में मिलती थी शराब अब घर-घर डिलीवरी होने लगी है।
बता दे कुछ दिन पहले ही एक नशा पर बुलाई गई समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ये आदेश दिया था की बिहार में शराबबंदी की समीक्षा की जाए। एक सर्वे किया जाए की शराबबंदी के बाद कितना बदलाओ हुआ है। अब सवाल उठता है की सम्राट चौधरी के दावों का तर्क क्या है। आखिर उनके पास ये अंकड़ें कहा से आए है। ये देखना काफी रोचक होगा की सरकार के तरफ से सम्राट चौधरी के दावों पर क्या जवाब दिया जाता है।