सासाराम। भाजपा रोहतास ने नेताओं को पार्टी ने जिम्मेवारियां सौपते हुए सत्यनारायण पासवान को रोहतास जिला के अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ हीं उमेश चौहान को प्रदेश पिछड़ा मोर्चा का उपाध्यक्ष, अजय ओझा को प्रदेश किसान मोर्चा का प्रवक्ता, वहीं रेशमा पटेल जो जिला कमिटी में जिला मंत्री के साथ राजपुर जिला पार्षद को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है। वहीं भानु मिश्रा को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश सह प्रभारी प्रदेश नेतृत्व ने मनोनीत किया है। रोहतास भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के जिला पदाधिकारियों व नेताओं ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
इसमें प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी, स्थानीय सांसद छेदी पासवान, प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्र, विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह, विधान पार्षद संतोष सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, राजेश्वर राज, ई.सत्यनारायण सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेन्द्रसिंह भोला, जिला महामंत्री विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, अशोक साह,जिलाउपाध्यक्ष विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह भोला, करुण पांडेय, रेखा नागमणि, प्रमोद सिंह कुशवाहा, पुष्पा चौहान, रामायण पासवान, संध्या श्रीवास्तव, ज्योति कुशवाहा, अभिषेक तिवारी, नवीनचंद साह, सरताज हुसैन, दीनानाथ रॉय, वकील खरवार, राजीव रंजन सिंह, ई.पुलकित सिंह, कन्हैया सिंह, प्रकाश गोस्वामी, अधि.कमलेश सिन्हा, डॉ.महेंद्र प्रसाद सिंह, रवि सिंह, अभिषेक सिंह, अंशु सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, विनोद गोस्वामी आदि शामिल रहें।