दिल्ली। सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। अब तक बहुत से सेलेब्स और फैंस उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर चुके हैं। आइए ‘भाईजान’ के जन्मदिन से जुड़े अपडेट्स के बारे में जानते हैं। सलमान खान और काजोल की दोस्ती काफी पुरानी है। कई फिल्मों में दोनों साथ काम कर चुके हैं। अभिनेत्री ने ‘कुछ कुछ होता है’ के एक फोटो के साथ एक्स पर सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अभिनेता को सुल्तान बताया है। करण जौहर ने इमोशनल नोट लिखकर सलमान खान को जन्मदिन की बधाई थी। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में फिल्मकार ने कुछ कुछ होता है में काम करने के लिए अभिनेता का आभार व्यक्त किया है।
सलमान खान के जन्मदिन पर उनके करीबी दोस्त बॉबी देओल ने अभिनेता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कर लिखा, ”मामू आई लव यू। सलमान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए फैंस लगातार उनके घर के बाहर जुट रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखते हुए पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। अभिनेता के घर फैंस को ध्यान में रखते हुए बैरिकेड लगाकर रखा गया है। पूरे देश में सलमान खान के लाखों फैंस हैं। अभिनेता की फिल्मों का उनके प्रशंसकों को बेस्ब्री से इंतजार रहता है। भाईजान के जन्मदिन पर आज फैंस की भीड़ उनके घर के सामने देखने को मिली।