औरंगाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत दाउदनगर प्रखंड के ग्राम महावर एवं अकोढा मे आज रथ का आगमन हुआ। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम ग्रामीणों को बताया गया। लोगों को जन धन योजना, आयुष्मान भारत योजना, जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी, जीवन सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशनकार्ड सहित अन्य सभी तरह के योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष सासाराम लोकसभा प्रभारी संजय मेहता, जिला प्रवक्ता अश्वनी तिवारी मौजूद रहे। श्री मेहता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के तमाम वंचित एवं असहाय परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है।
बिहार में हमारी सरकार नहीं रहने के कारण बिहार सरकार के कर्मचारी इस कार्यक्रम को असफल बनाने में लगे हुए हैं, किंतु भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता के बदौलत यह कार्यक्रम सफल और लाभकारी सिद्ध हो रहा है। वही श्री तिवारी ने कहा कि 2047 तक हमारा देश विश्व स्तर पर विकसित राष्ट्रों में शामिल होगा। वर्तमान केंद्र में मोदी सरकार जिस प्रकार से देश की जनता के लिए काम कर रही है इससे देश में गरीब शब्द का नाम बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा दर्जनों ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका सीधा लाभ वंचित असहाय परिवार को पहुंच पा रहा है। बिहार सरकार केंद्र की योजनाओं का अपने श्रेय लेने में जुड़ी हुई है। वहीं मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव को देश के समुचित क्षेत्र में काम कर रही है।
इस कार्यक्रम मे जिला नाबार्ड के नोडल पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश रजक, महावर पंचायत के मुखिया रमेश पासवान एवं सरपंच, शमशेर नगर मंडल के महामंत्री अनूप मनोहर, मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे, टैगोर , दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ दिनेश वर्मा, महामंत्री संजय शर्मा, प्रिंस पाठक, नीरज रावत, कंचन कुमार एवं सैकड़ो महिला एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रहे। वही कृषि वैज्ञानिक डां विनय कुमार मंडल के द्वारा आम किसानों को जैविक खेती करने का सलाह तथा नैनो यूरिया उपयोग करने को कहा। साथ ही साथ ड्रोन कैमरे द्वारा किसान भाइयों के लिए कीटनाशक छिड़काव के लिए डेमो के माध्यम से बताया गया। आम ग्रामीणों को 2047 तक विकसित भारत बनाने का शपथ द्वारा संकल्प दिलाया गया।