सासाराम। भारत विकास संकल्प यात्रा की टोली सासाराम नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 28 के बैंक कॉलोनी, फजलगंज और वार्ड 17 बॉलिया मोड़ पर मोदी की गारंटी योजना की एल.ई.डी. वैन लगायी गयी। जिसमें उज्वला योजना, ग्रामीण बैंक, एस.बी.आई.बैंक, समृद्धि योजना, आयुष्मान योजना, स्वास्थ्य शिविर डॉ.अंशु कीर्तिवास, डॉ.कंचन लाल पासवान एवं टीम ने लगायी। प्रधानमंत्री आवास योजना, पोस्ट ऑफिस की योजनाओं के लिए, कृषिविज्ञान की योजनाओं के लिए विभाग प्रतिनिधि उपस्थित हुये और आम जनता को संबंधित योजनाओं की जानकारी दिया एवं उन्हें पंजीकृत किया। स्वास्थ्य टोली द्वारा लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया गया।
भारत विकास संकल्प यात्रा में उपस्थित आम नागरिकों सह लाभुकों के साथ भारतीय जनता पार्टी, रोहतास के प्रमुख पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रामकुमारी देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सचिन सिंह, जिलामहामंत्री अशोक साह, जिलाउपाध्यक्ष मंगलानंद पाठक, सासाराम नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरताज हुसैन, पंकज तिवारी सुधीर चंद्रवंशी डॉ.शिवनाथ चौधरी, विस्तारक जयंत किशोर, राम अवधेश कुशवाहा,रविंद्र कुशवाहा, संजीव मोहन, दिनेश साहु, प्रमोद चंद्रवंशी आदि ने 2047 में विकसित भारत बनाने के लिए सामुहिक संकल्प बोलकर संकल्पबद्ध हुये।
इस संकल्प यात्रा टोली में गरीबों के लिए अवसंरचना का निर्माण, वंचितों के लिए सामाजिक सुरक्षा, आयुष्मान भारत, आत्मनिर्भर नारी सबपर भारी, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना, किसानों का कल्याण योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नयोजना से खाद्य सुरक्षा योजना, ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार, स्टार्टअप इंडिया, राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण आदि योजनाओं की जानकारी आमलोगों को दी गयी। बैंक कॉलोनी, फजलगंज के स्वास्थ्य शिविर में 179 एवं बॉलिया मोड़, सासाराम के स्वास्थ्य शिविर में 248 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया गया।