सासाराम: रोहतास जिले में एक 35 वर्षी किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के बहेरा गांव की बताई जा रही है, जहां 35 वर्षीय महेंद्र यादव की गला काटकर हत्या कर दी गई है। वही घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र यादव रात में घर से खाना खा कर खेत पटाने के लिए अपने बोरिंग पर गए हुए थे। आज सुबह उनके बोरिंग के नजदीक उनका शव बरामद किया गया। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया की खेत पटाने के लिए गुरुवार की रात में घर से बोरिंग पर जाने के लिए निकले थे।
आज सुबह खबर मिली की उनका गला काट कर हत्या कर दिया गया है।बोरिंग के पास ही उनका सिर कटा शो बरामद किया गया। वही इस घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया। वही रोहतास एसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक को घटना स्थल भेज हत्या की जांच के निर्देश दिए। हत्या के कारणों का फिलहाल अभी जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई हैं।