सासाराम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सासाराम नगर इकाई के द्वारा शुक्रवार को स्थानीय शेरशाह महाविधालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शंकर कॉलेज के प्रो अरुण कुमार पाण्डेय, कुंदन प्रसाद, प्रदेष सह मंत्री राज पाण्डेय, प्रो शिव विवेक और जिला संयोजक सुरज सिंह ने स्वामी विवेकानंद की तैल्याचित्र पर पुष्पर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यकारणी सदस्य रौशन कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो अरुण कुमार ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन और संघर्षों के बारे में सभी को बताया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जयंती सिर्फ स्मरण का दिन नहीं बल्कि युवाओं के सक्रिय रहने का दिन है। स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था।
वे एक प्रमुख आध्यात्मिक नेता, समाज सुधारक और रामकृष्ण मिशन के संस्थापक थे। उनकी शिक्षाओं ने सार्वभौमिक अवधारणाओं पर जोर दिया और जिसका असर दुनिया भर के लोगों पर पड़ा था। 1893 शिकागो में जब उन्होंने विश्व धर्म संसद में हिंदू धर्म और भारतीय आध्यात्मिकता पर भाषण दिया था, तो लोगों के बीच वे व्यापक रूप से प्रसिद्ध हो गए थे। स्वामी विवेकानन्द का ज्ञान आत्म-विश्वास, आध्यात्मिकता और सभी मनुष्यों की एकता पर केंद्रित था। वो समाज के सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे और चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते थे।
अपने भाषणों और लेखों के माध्यम से, उन्होंने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया और भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही जिला संयोजन सुरज सिंह ने नई इकाई का घोषणा किया। जिसमे नगर अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार पांडेय को बनाया गया। नगर उपाध्यक्ष डॉ कुंदन प्रसाद, डॉ रंजित पाण्डेय, डॉ गौरव कुमार, डॉ शिव विवेक, नगर मंत्री विवन गुप्ता,सह मंत्री लव कुमार, शिवम कुमार, नगर एसएफएस प्रमुख रोहित कुमार, नगर एसएफडी प्रमुख पूनु चंद्रवंशी, नगर मीडिया प्रमुख ब्रजेश सिंह, राष्टीय कला मंच जिला संयोजक सौरभ राज,जिला खेल प्रमुख अनीश सिंह,नगर कार्यलय मंत्री धनजी पांडेय,जिला मीडिया प्रमुख उज्ज्वल, जिला एसएफडी प्रमुख आदित्य अनुराग को बनाया गया। जबकि नगर कार्यकारणी सदस्य गोलू, रौशन, आदित्य, दिग्विजय विजय, अमरीश कुमार, रवि कुमार, सत्यम तिवारी को नगर में जिम्मेदारी दिया गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री विवान गुप्ता ने किया।