भभुआ। जिले में कड़ाके की ठंड के चलते लोग बेहाल हो गए हैं। अब लोगों को ठंड से परेशानी होने लगी है। लोगों का हर तरह का काम और व्यवसाय भी अब ठंड से प्रभावित होने लगा है। लगभग 20 दिन से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 20 दिनों से जिले में तापमान दस डिग्री या उससे नीचे गिर रहा है। धूप भी नहीं निकल रही है और गलन व शीतलहर का असर भी अधिक रह रहा है। बुधवार को जिले में तापमान आठ डिग्री के नीचे आ गया। वह भी दिन में लगभग 12 बजे के पहले तक। इसके बाद तापमान में कुछ वृद्धि हुई, लेकिन तीन बजे तक 12 डिग्री तक तापमान पहुंचा। इसके बाद पुन: तापमान में गिरावट होने लगी और आठ-नौ डिग्री तक तापमान आया। वहीं, रात में तापमान आठ डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। बुधवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। सुबह के कोहरा का प्रभाव काफी अधिक था। इसके चलते लोगों को
अलाव जलाने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। इसके चलते घरों से नहीं निकले। बाजार में पूरे दिन चहल-पहल कम रही। लोगों ने बताया कि इस वर्ष काफी अधिक ठंड पड़ रही है। पिछले वर्ष इतनी अधिक ठंड नहीं थी। इस वर्ष ठंड के चलते लोग बीमार होने लगे हैं। बचाव के सभी उपाय करने के बाद भी लोगों को ठंड लग जा रही है। ठंड से सभी आयु वर्ग के लोग परेशान हैं। बता दें कि ठंड के चलते इन दिनों अस्पतालों में भी मरीजों की खूब भीड़ हो रही है। ठंड के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में प्रतिदिन मरीजों की भीड़ हो रही है। घर से निकलना मुश्किल था। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने व गलन तथा शीतलहर चलने से लोग ठंड से कांप रहे थे।