पटना। बिहार में 24 जनवरी के बाद से अचानक एक बार फिर से सियासत करवट लेती दिख रही है। सियासी गलियारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने की चर्चा जोरों पर है। इस मामले पर कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज ही हो जाएगा का जी? अरे हम खेला की बात कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी जीतन राम मांझी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि खेला चालू है। बिहार परिवर्तन के ओर अग्रसर है। जो भी होगा राज्यहित में होगा।
बता दें कि बिहार के घटनाक्रम में सबसे अधिक एक्टिव जीतन राम मांझी ही दिख रहे हैं। वे लगातार बिहार के घटनाक्रमों पर पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। वह लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि हाल ही में मैंने कहा था कि 25 जनवरी के बाद बिहार में बदलाव होगा और इसका आधार नीतीश कुमार का बयान था। उन्होंने राजद के खिलाफ कई बातें कही हैं। इस आधार पर हमने कहा कि गठबंधन नहीं चलेगा। नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना टूट गया है। सलिए गठबंधन तोड़कर वह लोकसभा लड़ सकते हैं स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ें या दूसरे गठबंधन में शामिल हों।