बक्सर। बिहार में महागठबंधन का टूटना तय माना जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। आरजेडी और बीजेपी की बैठक भी लगातार जारी है। जहां राजद की तरफ से सरकार को बचाने की कोशिश की जा रही है। वहीं भाजपा भी इस मसले पर मंथन कर रही है। वहीं इन सियासी हलचलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर ब्रह्मपुर हाई स्कूल की बजाय बगल के गांव देवकली स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में उतरा है वहीं पर हेलीपैड बनाया गया था। वह ब्रह्मपुर में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर में गत दिनों संपन्न हुए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे। उनके यहां हवाई मार्ग से पहुंचने का कार्यक्रम है। उनका हेलीकॉप्टर ब्रह्मपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग के जरिए मंदिर प्रांगण में जाएंगे मंदिर प्रांगण में जाएंगे। उद्घाटन समारोह में संत जीयर स्वामी महाराज भी शिरकत करेंगे।