पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों को स्थानांतरित किया गया है। कई जिलों के वरीय उप समाहर्ताओं को नयी जवाबदेही दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गणतंत्र दिवस की छुट्टी के दिन इस आशय की अधिसूचना जारी की। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे उपेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग के उप सचिव शैलेश कुमार को अपर समाहर्ता, मधुबनी, वरीय उप समाहर्ता, पश्चिमी चंपारण, विपिन कुमार यादव को अपर समाहर्ता, कटिहार, उप निदेशक, ग्रामीण विकास, अजीत कुमार को अपर समाहर्ता बांका अपर समाहर्ता बनाया गया है।
वहीं, विभागीय जांच आयुक्त, गया, रवि राकेश को अपर समाहर्ता, पूर्णिया, अपर समाहर्ता, कटिहार, विजय कुमार को अपर समाहर्ता, जमुई, ओएसडी, राज्यपाल सचिवालय, विनय कुमार ठाकुर को पटना प्रमंडल के आयुक्त का सचिव, दानापुर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डा. अनुपमा कुमारी को अपर समाहर्ता अरवल बनाया गया है।
इसी तरह, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पालीगंज, चंद्रशेखर आजाद को अपर समाहर्ता नवादा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, बेगूसराय, मुकेश कुमार सिन्हा को अपर समाहर्ता, पूर्वी चंपारण, अपर समाहर्ता, पटना अजय कुमार सिंह को अपर समाहर्ता, भागलपुर, उप सचिव, ऊर्जा, अनिल कुमार को अपर समाहर्ता, पटना, वरीय उप समाहर्ता, पटना, ओमप्रकाश मंडल को अपर समाहर्ता, कैमूर, समाज कल्याण विभाग के उप सचिव, सुमित कुमार को उप विकास आयुक्त जमुई व जमुई के उप विकास आयुक्त शशि शेखर चौधरी को भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
हथुआ के एसडीओ राकेश कुमार को ओएसडी, कृषि विभाग, एसडीओ, सीतामढ़ी प्रशांत कुमार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, दरभंगा, एसडीओ, बारसोई राजेश्वरी पांडेय को को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, पूर्णिया, एसडीओ, बांका अरुण कुमार सिंह को अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, वैशाली, एसडीओ, मुंगेर, संजय कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी (डीसीएलआर).शेखपुरा, एसडीओ, हवेली खड़गपुर, आदित्य कुमार झा को अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, रोहतास, एसडीओ, लखीसराय को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बनाया गया है।
वीरपुर, सुपौल, वरीय उप समाहर्ता, सीवान, आयुष अनंत को डीसीएलआर, कैमूर, वरीय इप समाहर्ता, पटना, अभिलाषा सिन्हा को डीसीएलआर, पटना सिटी, वरीय उप समाहर्ता, शेखपुरा, प्रीति सिन्हा को डीसीएलआर, हवेली खड़गपुर, वरीय उप समाहर्ता, वैशाली, कहकशां को डीसीएलआर, बेगूसराय, अपर अनुमंडलाधिकारी, कटिहार सदर, संतोष कुमार को डीसीएलआर, बिक्रमगंज, डीसीएलआर, मोहनियां, अंजेलिका कृति को डीसीएलआर, बगहा, वरीय उप समाहर्ता, लखीसराय, प्रेमलता कुमारी को डीसीएलआर, मढ़ौरा तथा पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे अधिकारियों को अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण के रूप में पदस्थापित किया गया है।
इनमें मृत्युंजय कुमार को सहरसा, अजय कुमार ठाकुर को अररिया, शैलेंद्र कुमार भारती को पूर्वी चंपारण, अनिल कुमार सिन्हा को पश्चिम चंपारण, रजनीश लाल को सीतामढ़ी, राजेश कुमार गुप्ता को बेनीपुर अनुमंडल, आलोक कुमार को रोसड़ा अनुमंडल, मधुकांत को हिलसा अनुमंंडल, सुनील कुमार सिंह को दानापुर अनुमंडल, पटना के वरीय उप समाहर्ता, सुभाष नारायण को प्रशासी पदाधिकारी इंदिरा गांधी आर्युविज्ञान संस्थान, पटना, वरीय उप समाहर्ता, पटना कुमारिल सत्यानंद को विशेष कार्य पदाधिकारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मोतिहारी के जिला पंचायती राज पदाधिकारी को जिला परिवहन पदाधिकारी, गोपालगंज, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, पटना, हेमंत कुमार सिंह को संयुक्त सचिव परिवहन तथा नगर दंडाधिकारी, राजेश रौशन को अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, पटना बनाया गया है।