सासाराम। संयुक्त किसान मोर्चा तथा विभिन्न ट्रेड यूनियन से जुड़े संगठनों के संयुक्त अहवाह्न पर आज सासाराम में विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला गया। इस दौरान सासाराम के समाहरणालय पर प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा गलत तरीके से श्रम कानून में संशोधन किया जा रहा है। जिससे श्रमिकों के मौलिक अधिकार का हनन हो रहा है। जिसके खिलाफ 16 फरवरी को पूरे देश में बंद का आह्वान किया गया है।
जिसमें विभिन्न किसान संगठनों के अलावा ट्रेड यूनियन के लोग भी शामिल होंगे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व माले नेता अशोक बैठा ने किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अशोक बैठा ने कहा की सरकार श्रम कानून ला कर मजदूरों को गुलाम बना रही है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार किसानों के साथ भी अनदेखा कर रही है। इसी के विरोध में देश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। अशोक बैठा ने बताया की 16 फरवरी को देश व्यापी हड़ताल किया जायेगा।