रोहतास। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुरुवार की शाम सीमावर्ती औरंगाबाद जिला से होते हुए डेहरी पाली पुल जीटी रोड पहुंचते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। इस दौरान अपने नेता राहुल गांधी का एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता इतने बेताब थे, कि गिरते भागते राहुल गांधी के समीप पहुंचने को बेकाबू हो गए। किंतु सुरक्षा गार्ड ने राहुल गांधी के कार के समीप किसी को फटकने नहीं दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बल प्रयोग भी किया, इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता जीटी रोड पर गिर पड़े। विधायक संतोष मिश्रा के साथ हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता करीब दो घंटे से जीटी रोड पाली पुल के समीप अपने नेता के एक झलक पाने के लिए बेताब थे। शाम लगभग 6 बजे सबसे पहले कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जयराम रमेश का वाहन गुजरा। तत्पश्चात कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का वाहन रास्ते से गुजरा। कार्यकर्ता एक टक निगाह से राहुल गांधी के वाहन को देखना चाह रहे थे। जैसे ही काले रंग के कार पर सवार राहुल गांधी पाली पुल जीटी रोड पहुंचे कि कार्यकर्ताओं का भीड़ एक दूसरे को रौंदते हुए राहुल गांधी के कार के पास पहुंचने का प्रयास किया। बढ़ते कार के पीछे कार्यकर्ता दौड़ते हुए राहुल गांधी मत घबराना, तेरे पीछे सारा जमाना, राहुल गांधी जिंदाबाद जैसे गगन भेदी नारा लगा रहे थे। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने बल प्रयोग भी किया।
भागने दौड़ने के दौरान वृद्ध कांग्रेसी कार्यकर्ता उमेश कुमार गिरकर चोटिल भी हो गए। जिनके सर फट गया इलाज के लिए उन्हें कई रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जीटी रोड पाली पुल के समीप सुरक्षा की कमान एएसपी शुभांक मिश्रा संभाल रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल गांधी का काफिला जमुहार हाई स्कूल के समीप खेल मैदान में पहुंचा। जहां डीएम नवीन कुमार एसपी विनीत कुमार के साथ राहुल गांधी के साथ चल रहे जेड पलस की सुरक्षा टीम राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात थे। जमुहार खेल मैदान के समीप रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार की सुबह बिहार विधानसभा विपक्षी दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ सासाराम के टेकारी में आयोजित किसान महापंचायत में राहुल गांधी भाग लेंगे। राहुल गांधी के पहुंचने पर बिहार के पूर्व मंत्री मुरारी गौतम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।