बक्सर। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आयोजित जन विश्वास यात्रा के क्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के किला मैदान में एक जनसभा को आयोजित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए राजधानी पटना में तीन मार्च को पूरे राज्य से महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा। महारैला होगा। उसी दिन से भाजपा उखड़ने लगेगी। तेजस्वी यादव कहा कि 2020 के चुनाव में 10 लाख नौकरी का वादा किया था। बिहार की जनता ने तब राष्ट्रीय जनता दल को मौका दिया था, लेकिन भाजपा ने जनता की आकांक्षा पूरी नहीं होने दी। छल कपट से हमारी सरकार नहीं बनने दी गई इसके बाद हम विपक्ष में बैठे।
कुछ साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे पास आए और लालू जी एवं हमारी माता राबड़ी देवी से माफी मांगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 में हम लोग साथ मिलकर भाजपा को रोकने का काम करेंगे। हम लोगों ने मिलकर सरकारी बनाई। लेकिन हमारी शर्त थी कि सरकार तभी बनाएंगे, जब 10 लाख नौकरी देने का वादा पूरा करेंगे। हमारी पार्टी ने उनकी मदद की। हम सरकार में आए तो 17 महीने में 5 लाख नौकरियां दीं। अगले 5 साल में अगले हमारा लक्ष्य पूरा हो जाता। 10 लाख को नौकरी हम दे देते। लेकिन भाजपा ने हमारे चाचा को हाईजैक कर लिया। लेकिन हम फाइल पर साइन करके आ गए हैं। जल्दी ही स्वास्थ्य विभाग में बड़ी बहाली निकलने वाली है।