डेहरी। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत, विश्व मित्र भारत की कल्पना साकार हो रही है।2014 में संकल्प पत्र में शामिल 530 में 529 यानी 99 प्रतिशत जनाकांक्षाए की गई पुरी।इस प्रकार 2019 में भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल 234 में से 222 यानी 95 प्रतिशत वादे किए गए पुरे। भाजपा के लिए संकल्प पत्र केवल चुनावी रस्म अदायगी नही बल्कि जनाकांक्षाओं को पुरा करने के संकल्प का दस्तावेज होता है। उक्त बातें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व सदस्य व बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ योगेन्द्र पासवान ने डेहरी में भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।
डॉ योगेन्द्र पासवान ने 2 मार्च को औरंगाबाद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आम सभा में रोहतास- कैमूर की जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा इस बार 400 से ज्यादा सीटों पर परचम फहराने जा रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पुरी तरह तैयार है। वीडियो वैन के माध्यम से प्रदेश के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा जनता के बीच जाएगी और उनसे संवाद कर एक करोड़ से ज्यादा सुझाव लेगी।जिसे भाजपा अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी।
श्री पासवान ने बताया कि इस अभियान के दौरान नमो एप से सुझाव देनी की प्रक्रिया बताईं जाएगी। मिक्सकाल से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए विशेष नंबर 9090902024 जारी किया गया है।
प्रेस कांफ्रेंस में रोहतास जिला प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी,रोहतास जिला अध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भोला, महामंत्री विजय सिंह, विवेक सिंह जिला उपाध्यक्ष,प्यारे लाल ओझा, पूर्व महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व भाजपा के प्रांतीय नेता बबल कश्यप, आदि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।