पटना। बिहार में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार आज 73 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए खास अंदाज में बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं। बता दें कि नीतीश कुमार खुद अपना जन्मदिन मनाने से परहेज करते आए हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहते हैं। हर बार केके काटकर उनका जन्मदिन मनाते हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय के पास कई पोस्टर लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई है। जेडीयू ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा है कि न्याय के साथ विकास’ को पूर्णतः परिभाषित करने वाले बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री ‘विकास पुरुष’ नीतीश कुमार जी को जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।