सासाराम। पैसे के खातीर अपने पिता को टांगी से हमला कर हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को सासाराम में मुफस्सिल थाना के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सासाराम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 8 जनवरी 2024 को धुवां के धनजी सिंह ने अपने पिता हरि प्रसाद सिंह कि हत्या टांगी से कर दिया था। तथा हत्या कि प्राथमिकी अज्ञात के नाम से दर्ज कराया था। हत्यारे ने बताया था कि धुआं के सुम्भा-कठडिहरी रोड के किनारे चाट में हत्या कर हरिप्रसाद सिंह को फेंक दिया था। खेत में पानी पटवन के दौरान उसके सिर में टांगी मारकर हत्या कर दिया गया था, जिस संदर्भ में मृतक के लड़का धनजी सिंह के आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध सासाराम मु० थाना कांड सं0-08/24 बीते जनवरी में दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसंधान में यह खुलासा हुआ कि पुत्र ही अपने पिता कि हत्या टांगी से रेलवे से मिले जमीन के पैसे को लेकर हत्या कि थी। जहां एसडीपीओ दिलीप कुमार ने टीम गठित की तो अनुसंधानकर्ता पु०नि० सह थानाध्यक्ष रौशन कुमार जाँच पड़ताल किया गया तो स्पष्ट हुआ कि हरिप्रसाद सिंह को उसका लड़का धनजी सिंह के द्वारा ही जमीन/पैसा को लेकर टांगी से हत्या कर दिया था, जिसकी पुष्टि धनजी सिंह के द्वारा स्वंय किया गया है। हत्या करने के संबंध में बताया गया कि मृतक अपने बेटे धनजी सिंह को जमीन एवं रूपया नही दे रहा था, वह अपने भाई के साथ रह रहा था, उसी कारण से धनजी सिंह अपने पिता हरिप्रसाद सिंह का हत्या कर दिया है। धनजी सिंह के विरूद्ध साक्ष्य पाते हुए उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई जारी है।