सासाराम। स्थानीय फजलगंज स्टेडियम स्थित भाकपा माले के बैनर तले विधायकों के खरीद फरोख्त के खिलाफ नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के आह्वान पर यह नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मौजूद वक्ताओं ने भाजपा पर विधायकों को खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाते हुए जमकर बरसे।वक्ताओं ने कहा कि सरकार में बने रहने के लिए भाजपा पैसे के बल पर चेनारी, मोहनिया, भभुआ के विधायकों खरीदा है।इस तरह से विधायकों की खरीदारी से लोकतंत्र का अपमान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मतदाता ने महागठबंधन को जिताया था। लेकिन भाजपा के झांसे में आने वाले विधायकों को भी जनता आगे सबक सिखाएगी। इसी उद्देश्य से नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जनता के दिए मत पर बने विधायकों पैसों की लालच में जनता के दिए परफॉर्मेंस को खराब कर रहे हैं। जहां जनता दिए मत कि अपमान हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोकतंत्र के लिए यह नीति नीयत खतरा है। नागरिक सम्मेलन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास जारी हैं।