सासाराम। अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार के तत्वाधान में कुशवाहा सभा भवन सासाराम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार कुशवाहा के अध्यक्षता तथा रोहतास जिला सचिव उषा सिंह एवं जिला महामंत्री संध्या सिंह के संचालन में धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी, गायनी हॉस्पिटल के डॉ नीतू नवनीत, रक्षक हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर प्रीति पांडे, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला सिंह, राजपुर के जिला परिषद सदस्य रेशमा देवी के द्वारा किया गया। संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए उत्साह के तौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उषा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके जिससे वह पुरुषों के साथ कदम मिलाकर चल सके।
संध्या सिंह ने बताया कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। इस अवसर पर सतनारायण स्वामी, संझौली प्रखंड के पूर्व प्रमुख डॉ मधु उपाध्याय, जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार सिंह, पूर्व नगर पार्षद चंद्रशेखर महतो, समाजसेवी राजेश कुशवाहा , समाजसेवी अरविंद सिंह कुशवाहा, कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता, निर्भय कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, राम अवतार मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, अजय मेहता, अजय कुमार, मेजर श्री भगवान सिंह, हरिओम मेडिकल के डॉ अनूप कुमार सिंह, गीता देवी ,रेणु कुमारी, एलआईसी एडवाइजर मधुमिता कुमारी, अंजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, रवि कुशवाहा, दया शंकर सिंह कुशवाहा, रवि कान्त कुमार, इंदु कुमारी, संगीता कुमारी, लक्ष्मीना कुमारी, प्रवीण कुमार, चंद्रमाणिकांत सिंह, ज्ञानू सिंह, रुचि कुशवाहा, नीलम साहू, ललिता रंजन, मनोरमा कुमारी, दुर्गा कुमारी, सीमा कुमारी, अंजली कुमारी, रीना देवी ,सीमा देवी, संघमित्रा कुमारी, विजयलक्ष्मी कुमारी, मंजू देवी , प्रोफेसर फरजाना परवीन, माया देवी, गुड़िया देवी, रूबी देवी, सुशीला देवी, सुषमा सिंह ,खुशी प्रिया, सोनम प्रिया, रश्मि बाला, संजय मौर्य, डॉ हरेंद्र सिंह दीपक कुमार, संजय तिवारी ,असलम परवेज तथा अन्य गण लोग उपस्थित थे।