पटना। उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए डबल मर्डर केस की आंच बिहार तक पहुंच रही है। भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह का बुधवार को इस मामले को लेकर गुस्सा फूट गया। उन्होंने पुलिस के एन्काउंटर पर भी सफाई दी। साथ ही कानून को हाथ में लेने वालों को इशारों-इशारों में चेतावनी भी दे डाली।
भाजपा के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने बदायूं डबल मर्डर केस को लेकर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सपा अपने घटते हुए गिरते हुए जनाधार को लेकर ऐसी बातें कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ हिंदू हो या मुसलमान, जिसने भी कानून को अपने हाथ लेने की कोशिश उत्तर प्रदेश में की है, उसको बख्शा नहीं गया है।
इस साजिश में भी कानून को हाथ में लेकर जिस तरीके से निर्मम हत्या उसने (आरोपी) ने की थी और ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस के ऊपर भी उसने हमला किया था। इसके कारण उसकी एन्काउंटर में मृत्यु हुई। बता दें कि घर में घुसकर की गई दो बच्चों की निर्मम हत्या के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे लेकर सांप्रदायिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा नेताओं ने भी इसे लेकर पलटवार किया है।