सासाराम। सासाराम के बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी शिवेश राम आज सासाराम पहुंचे। बता दे की छेदी पासवान का टिकट कटने के बाद शिवेश राम को सासाराम लोकसभा का टिकट दिया गया है। सासाराम लोकसभा सीट के प्रत्याशी घोषित होने के बाद शिवेश राम आज पहली बार सासाराम पहुंचे हैं। सासाराम पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शिवेश राम सासाराम पहुंचते ही सबसे पहले ताराचंडी धाम पहुंचकर मां ताराचंडी का दर्शन कर आशीर्वाद लेकर चुनावी प्रचार का शुभारंभ किया।
वही ताराचंडी धाम पहुंचने पर कमेटी के सदस्यों ने बीजेपी के सासाराम प्रत्याशी शिवेश राम का जोरदार स्वागत किया। वही भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने मां ताराचंडी का चित्र देकर उनका स्वागत किया। मां ताराचण्डी का दर्शन कर शिवेश राम बीजेपी कार्यालय पहुंच सम्मान समारोह में शामिल हुए। सासाराम के टोल टैक्स स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में सुरेश राम के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले के वरीय भाजपा पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य कर्मियों ने सासाराम में उनका स्वागत किया।