सासाराम। चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी को आज महान सम्राट अशोक की जयंती समारोह धूमधाम से कुशवाहा सभा भवन सासाराम में मनाया गया। सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर समारोह के कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने सम्राट अशोक के तेल चित्र पर बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित किया। सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, अधिवक्ता और संचालन सत्यनारायण स्वामी द्वारा किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि सम्राट अशोक बिहार की राजधानी पाटलिपुत्र से देश का शासन किया। इन्होंने इस पर्व 269 से 232 तक के शासनकाल में कोलकाता से पेशावर और हिंदू पुस्तक बहुत ही सुंदर और समृद्ध शासन काल दिया।
इतिहास साक्षी है की उनके शासन काल में जनता काफी खुशहाल थी और आज ही उनके शासन काल का सासाराम के बोधी पहाड़ी पर सम्राट अशोक शिलालेख स्थापित है जो ब्रह्म लिपि में लिखा गया है। इसका हिंदी रूपांतरण कुशवाहा सभा भवन सासाराम द्वारा किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा सम्राट अशोक जयंती की छुट्टी पूरे बिहार में दी गई है और सभी स्कूल कॉलेज में सम्राट अशोक के विचारों पर चर्चा किया जा रहा है।
वही कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपना विचार रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा महासभा, प्रवीण कुशवाहा सचिन, कृष्ण सिंह प्रदेश अध्यक्ष, राजीव रंजन के अलावा कुशवाहा सभा भवन के शिवकुमार सिंह, सचिव रामावतार मौर्य, निर्भय कुमार सिंह, शिवकुमार मौर्य, बाबूराम सिंह, हरबंस सिंह, राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, कामेश्वर पासवान, राजेश्वर कुशवाहा, उपाध्यक्ष कुशवाहा महासभा बृजलाल सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे