शेखपुरा। बरबीघा प्रखंड के तीन स्कूलों में बच्चों के बेहोश हो गए। बरबीघा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार राय ने बताया कि बरबीघा प्रखंड के मध्य विद्यालय उखदी, कन्या प्राथमिक विद्यालय सर्वा और जगदंबा उच्च विद्यालय सामस में बच्चे बेहोश हुए। उनको स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। उधर, मध्य विद्यालय उखदी के प्रधानाध्यापक रोहित कुमार ने बताया कि साढ़े नौ बजे क्लास में अचानक बच्चे बेहोश होने लगे। इसमें आठवीं क्लास की छात्रा प्रीति कुमारी, तीसरी क्लास का छात्र सतपाल कुमार और छठी क्लास का छात्र सचिन कुमार का नाम शामिल है।
स्थानीय स्तर पर बच्चों का इलाज कराया गया और सभी बच्चों को घर भेज दिया गया है। सभी बच्चों की स्थिति चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया है। इस संबंध में कन्या मध्य विद्यालय सर्वा के प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय में आठवीं क्लास की प्रियंका, छठी क्लास की मुस्कान बेहोश हो गई। सभी खतरे से बाहर है।