सासाराम। सासाराम नगर निगम में पिछले 1 महीने से पेयजल की समस्या को लेकर आज नगर निगम के कई वार्ड पार्षदों ने नगर निगम का घेराव किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में आम जनता भी मौजूद रहे। बता दे की गर्मी शुरू होते ही सासाराम में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया जाता है। यह कोई नई समस्या नहीं है प्रत्येक साल गर्मी के दिनों में शहर में पेयजल की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। इस बार भी शहर में पेयजल को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है। लेकिन नगर निगम एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए नजरआ रहे हैं।
बता दे की दो दिन पूर्वी मेयर काजल कुमारी ने जल समस्या को लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था की नगर आयुक्त शहर में विकास का कोई कार्य नहीं होने दे रहें है। उनकी वजह से शहर में पेयजल के लिए त्राहिमाम मचा हुआ हैं। उसी को लेकर आज मेयर प्रतिनिधि डब्लू सिंह के नेतृत्व में शहर के कई वार्ड परिषदो एवं आम लोगों ने नगर आयुक्त का पुतला दहन किया और नगर निगम का घेराव किया। डब्लू सिंह ने कहा की शहर में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है लेकिन नगर आयुक्त एसी कमरे से बाहर नही निकल रहे है और ना ही शहर के हालत का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा की शहर शहर के समस्याओं से नगर आयुक्त को कोई मतलब नहीं हैं।