शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा से बड़ी खबर है। जिले में स्थित एक्सिस बैंक की एक शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने 50 लख रुपए लूट लिए हैं। घटना बरबीघा की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक 12 की संख्या में बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में आए और कर्मियों को हथियार का भय दिखा कर बंधक बना लिया। उसके बाद 50 लख रुपए लूट कर फरार हो गए। बैंक के सीसीटीवी में उनकी करतूत कैद हो गई है। पुलिस उसकी जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि बैंक खुलते ही करीब 12 की संख्या में अपराधी बैंक की शाखा में घुस गए। सभी बदमाश ग्राहक बनकर आए थे। बैंक का का बिजनेश समय से शुरू हुआ। अचानक अपराधियों ने अपने हथियार निकाल लिए और वहां मौजूद कर्मियों और ग्राहकों पर तान दिया। सभी डर गए। बंदूक की नोक पर अपराधियों ने बैंक में मौजूद करीब 50 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। बैंक कर्मियों से सूचना मिलने के बाद शेखपुरा पुलिस बैंक पहुंची।
बैंक की शाखा में पुलिस छानबीन में जुट गई है। वरीय अधिकारी भी अपने स्तर से अनुसंधान कर रहे हैं। बैंक के कर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस घटना को लेकर जानकारी जुटा रही है। इसके अलावे जिले की सभी थाना पुलिस अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने सड़कों पर वाहन जांच शुरू कर दिया है। शेखपुरा पुलिस ने कहा है कि पुलिस संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी भी कर रही है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। लूटेरों को चिन्हित करना पहली प्राथमिकता है।