पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 9888 नव नियुक्त पदाधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। बता दें की लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा जिसमें नितीश कुमार नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे। राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग के नवनियुक्त 9 हजार 888 पदाधिकारियो और कर्मियों को आज नियुक्ति पत्र बाटेंगे। इसके लिए मुख्य समारोह पटना स्थित सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित किया जाएगा। नियुक्ति पत्र लेने वालों में अधिकतम अमीन और कानूनगो शामिल है। जानकारी के मुताबिक आज सबसे अधिक 8 हजार 35 विशेष सर्वेक्षण अमीन की नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा 742 विशेष सर्वेक्षण लिपिक, 758 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो और 353 विशेष संरक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
इस मौके पर सीएम नीतीश के अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। बताते चले कि कार्यक्रम के दौरान चुनिंदा 75 कर्मियों को ही नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ हो दिए जाएंगे। शेष कर्मियों को संबंधित जिले के डीएम की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। बताते चले कि पिछले महीने संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह पहला नियुक्ति पत्र वितरण समारोह होगा। नीतीश सरकार ने अगले विधानसभा चुनाव तक राज्य में 10 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जा रहे हैं।