सासाराम। राजधानी पटना के साथ साथ बिहार के सभी जिलों में राष्ट्रीय जनता दल का 28 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इधर रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में भी पार्टी कार्यालय पर पार्टी का 28 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने किया। वहीं संचालन राजीव रंजन उर्फ राजू यादव ने किया। कार्यक्रम में शाहाबाद से इंडिया गठबंधन की जीत पर खुशी से लवरेज कार्यकर्ताओं ने भारत गौरव लालू यादव के राजनीति सोच की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हर स्तर पर चुनाव में तन मन धन से समर्पित सामाजिक न्याय की धारा को जीतने का काम किया है। जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि 2025 के चुनाव में बिहार के भविष्य एवं बिहार के सम्पूर्ण विकास मात्र तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही संभव है।
उन्होंने कहा कि नौजवानों की नौकरी, किसानों का सम्मान, महिलाओं का सम्मान एवं संप्रदायिकता रहित सौहार्द वाला बिहार तेजस्वी जैसे मजबूत मुख्यमंत्री के रूप में ही संभव है। इसके लिए 2025 के चुनाव के पहले राजद की धारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का उतपिड़न से बिहार कलंकित हुआ है। पेपर लिंक, नवनिर्मित पुलो का ढहना, कमजोर सरकार की निशानी है। अपराधी बेखौफ हैं। बैठक में राज्य परिषद के सदस्य सर्वजीत सिंघ खालसा, चंद्रमा यादव नथुनी पासवान, गिरजा चौधरी, रामचंद्र राम, प्रो. रामचंद्र नटराज, सिवंत कुशवाहा, धनंजय यादव, दिनेश कुशवाहा, मोहम्मद अली, रामप्रवेश कुशवाहा, अरविंद यादव, इमरान अख्तर, बेसलाल यादव, विधासागर यादव, सीमा यादव, तौकीर आलम, मोहम्मद राजा, दिनेश यादव, विनय यादव रहित अन्य लोग मौजूद रहें।