मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का मोतिहारी जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद मुखिया लालू प्रसाद अगस्त में केंद्र की मोदी सरकार को गिरने की बात कह रहे हैं। उनकी बात दिन में सपना देखने जैसी है। उन्होंने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए राजद मुखिया उलूल-जुलूल बयान देते रहते हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से तीसरी बार सरकार बनी है।
यह सरकार हर मोर्चे पर सफल है। जनता की सरकार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए विपक्षी दल के नेता केंद्र की मोदी सरकार पर गलत बयानी करते रहते हैं। इसके साथ कुशवाहा ने दावा किया कि बिहार में 2025 चुनाव में एनडीए सरकार की वापसी होगी। पार्टी कार्यकर्तओं को टास्क दिया कि वह बूथ स्तर पर तैयारी करें। पंचायत में अपने संगठन को मजबूत करें। चांदनी चौक पर प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, राजू कुशवाहा, रेयाज अहमद, रमेश कुशवाहा, उमेश गुप्ता, नवीन सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।