सासाराम। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर शनिवार को इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सासाराम में प्रतिरोध मार्च निकाला। बता दे की महागठबंधन के नेताओं ने 20 जुलाई को बिहार के सभी जिला मुख्यालय में प्रतिरोध मार्च निकालने का ऐलान किया था, उसी को लेकर सासाराम में भी प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान इंडिया महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता प्रतिरोध मार्च में शामिल हुए और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की भी मांग किया। वही सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता ने कहा की नीतीश कुमार कमजोर हो चुके है उनसे अब बिहार नही संभल रहा है। वही बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर महागठबंधन की प्रतिरोध मार्च में वीईपी पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार पर जम कर भड़ास निकाला।
पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को गद्दी छोड़ देना चाहिए क्यों कि उनसे लॉ एंड ऑर्डर नहीं सुधर रहा है और ना ही उनसे सरकार नहीं संभल रही है। जिला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जिस तरह से अपराध बढ़े है ऐसा कभी नहीं हुआ। वही वीईपी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी नीतीश कुमार की सरकार पर जम कर हमला बोला। इधर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने भी नीतीश कुमार पर जम कर भड़ास निकाला। उन्होंने कहा कि बिहार का हालात बद्दतर हो चुका है। लोगों को नीतीश सरकार से विश्वास उठ गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हुए थे तो अपराध में कमी आई थी लेकिन नीतीश कुमार जैसे ही अलग हुए अपराध में बढ़ोतरी हो गई। इसलिए कह सकते है कि नीतीश सरकार में अपराधियों का बोल बाला है।