सासाराम। शहर को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ लोगों को गंदगियों से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए नगर निगम सासाराम द्वारा सोमवार को जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई अपनाओ और बीमारी भगाओ नारों के साथ नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों ने शहर के विभिन्न मार्गो में जन जागरूकता रैली निकाली। बता दे की नगर विकास एवं आवास विभाग ने बिहार के सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत को सफाई अपनाओं, बीमारी भगाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसी के आलोक में आज शहर में यह अभियान चलाया गाय।
यह अभियान आगामी 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। सासाराम नगर निगम की नगर उप आयुक्त मैमून निशा ने बताया कि विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि लोगों को उचित स्थान पर कचरा फेंकने के साथ-साथ इधर-उधर कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही साथ शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम को सहयोग करने के लिए भी अपील किया गया। उन्होंने कहा कि यदि शहर स्वच्छ रहेगा तभी लोग स्वस्थ रहेंगे। इसी के उद्देश्य से यह जागरूकता रैली निकाली गई है।